Site icon IPSF

राशि चक्र 10 January का राशिफल: Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 10 January

Aaj Ka Rashifal 10 January

Aaj Ka Rashifal 10 January: नमस्कार राशि चक्र में आप सबका बहुत-बहुत स्वागत है| आज का दिन आपका कैसा बीतेगा| सबसे पहले बात आज के पंचांग की 10 जनवरी 2025 दिन शुक्रवार पौष मास चल रहा है| शुक्ल पक्ष है और एकादशी तिथि रहेगी सुबह 10 बज कर 19 मिनट तक फिर द्वादशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी| कृतिका नक्षत्र रहे दोपहर 13 बज कर 45 तक फिर रोहिणी नक्षत्र शुरू हो जाएगा|

चंद्रमा वृष राशि में गोचर कर रहे हैं| भगवान सूर्य धनु राशि में विराजमान है| आज अभिजीत मुहूर्त का समय होगा दोपहर 12:08 से दोपहर 12:50 तक, राहुकाल का समय होगा सुबह 11:10 से दोपहर 12:29 मिनट तक| दिशाशूल है पश्चिम दिशा आज पुत्रदा एकादशी है|

चलिए शुरू करते हैं आपका Rashifal 10 January

सबसे पहले बात मेष राशि की

आज हर काम सावधानी से करें, लोगों से उलझने से बचे, परिवार को समय देना होगा| धन लाभ के लिए अपने प्रयास और बढ़ाना होगा, सेहत का ख्याल रखें, व्यापार में नुकसान हो सकता है सावधान रहे|

जरूरी टिप – क्रोध से बचे, शुभ रंग क्रीम, उपाय किसी गरीब को चीनी का दान करें|

वृष राशि

मित्रों की मदद से काम बनेंगे, परिवार में शुभ काम की योजना बनेगी, घर में धन का आगमन होगा| आपका सम्मान और बढ़ेगा| सुख शांति के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे, व्यापार में लाभ होगा|

जरूरी टिप – कम बोले, शुभ रंग सफेद, उपाय मां लक्ष्मी को इत्र अर्पित करें|

मिथुन राशि

परिवार की परेशानी दूर होगी, विदेश से संबंधित काम बनेंगे, यात्रा से लाभ के योग बन रहे हैं, परेशानियों छुटकारा मिलेगा, अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए नए सिरे से प्रयास करना होगा, व्यापार में धन आगमन के रास्ते बनेंगे|

जरूरी टिप – इगो से बचे, शुभ रंग पीला, उपाय गरीब कन्याओं को कॉपी पेन दान करें|

कर्क राशि

धन लाभ का योग है, कहीं दूर से शुभ समाचार मिलेगा, वैवाहिक जीवन में सुख बढ़ेगा| सेहत को लेकर चिंता रहेगी, अपने आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें, व्यापार में फायदा होगा|

जरूरी टिप – अहंकार से बचे, शुभ रंग क्रीम, उपाय दुर्गा जी की आरती करें|

सिंह राशि

धैर्य रखने का समय है, करियर में तरक्की का योग है, धन लाभ होगा| परेशानियों से छुटकारा मिलेगा, भावनाओं में बहकर फैसला करने से बचे, व्यापार में हर काम सावधानी से करें|

जरूरी टिप – कम बोले, शुभ रंग मरून, उपाय भगवान कृष्ण की आरती करें|

कन्या राशि

भाग्य का सपोर्ट मिलेगा, आपकी नेतृत्व क्षमता और बढ़ेगी, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी| रुके हुए काम फिर से शुरू होंगे, सेहत आपकी ठीक रहेगी, व्यापार में लाभ का योग बन रहा है|

जरूरी टिप – जल्दबाजी से बचे, शुभ रंग गोल्डन, उपाय देसी गौ माता को रोटी खिलाएं|

तुला राशि

खर्चों को कंट्रोल करना होगा, लोगों के भरोसे कोई काम ना छोड़े, जो काम आप करेंगे उसमें सफलता मिलेगी| मान यश की प्राप्ति होगी, नई नौकरी के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे, व्यापार में नुकसान हो सकता है सावधान रहे|

जरूरी टिप – सेहत पर ध्यान दे, शुभ रंग गुलाबी, उपाय मां दुर्गा को पेठे का भोग लगाए|

वृश्चिक राशि

धन की स्थिति में सुधार होगा, किसी क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने का प्रयास करें, शिक्षा से जुड़े लोगों को लाभ होगा| रिश्तेदारों से मतभेद दूर होंगे, विनम्र स्वभाव रखने से आपका सम्मान बढ़ेगा, व्यापार में और समय लगाना होगा|

जरूरी टिप – धैर्य रखें, शुभ रंग केसरिया, उपाय दुर्गा जी की आरती करें|

धनु राशि

भाग्य का साथ मिलेगा, सीनियर अधिकारी प्रसन्न रहेंगे, जीवन साथी से सुख मिलेगा| लंबी दूरी की यात्रा से बचे, रिश्तेदारों से मतभेद हो सकता है, व्यापार में धन का आगमन बढ़ेगा|

जरूरी टिप – वाणी पर नियंत्रण रखें, शुभ रंग पीला, उपाय देसी गौ माता को रोटी खिलाए|

मकर राशि

करियर में तरक्की होगी, शत्रुओं पर विजय मिलेगी, काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी| अपनी मेहनत पर भरोसा करें लाभ होगा, अपनी बातों से किसी का दिल ना दुखाए, व्यापार में स्थिति बेहतर होगी|

जरूरी टिप – क्रोध से बचे, शुभ रंग नीला, उपाय किसी गरीब को एक किलो चावल दान करे|

कुंभ राशि

हर काम सावधानी से करना होगा, योजना बनाकर काम करें सफलता मिलेगी, अपने करियर पर और ध्यान देना होगा| संतान को लेकर चिंता रहेगी, लंबी दूरी की यात्रा से बचे, व्यापार में उधार लेनदेन से नुकसान हो सकता है|

जरूरी टिप – कम बोले, शुभ रंग क्रीम, उपाय किसी गरीब को गरीब कन्याओं को कॉपी पेन दान करें|

मीन राशि

धैर्य से काम करने का दिन है, परिवार में सुख बढ़ेगा, आपके काम की सराहना होगी| धन लाभ के लिए अपने प्रयास तेज करना होगा, करीबी मित्रों की सहायता से लाभ होगा, व्यापार में स्थिति बेहतर होगी|

जरूरी टिप – अहंकार से बचे, शुभ रंग पीला, उपाय भगवान कृष्ण की आरती करें| Aaj Ka Rashifal 10 January में आज बस इतना ही|

Exit mobile version